
सरयु नदी में डूबने से युवक की मौत
भैंस चराने उसे पर गया था युवक, लौटते समय हुआ हादसा
बलिया। सुरेमनपुर दियरांचल के मानगढ़ में रविवार को सरयू नदी में डूबने से युवक की मौत हो गयी। आस-पास के गोताखोरों ने एक घण्टे की मशक्कत के बाद शव को सरयू नदी से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
बता दें कि भृगु यादव के डेरा के पास विजय यादव 35 वर्ष पुत्र गोरख यादव प्रतिदिन की भांति रविवार को भी भैस चराने गया था। भैस सरयू नदी में घुस गई, जिसे निकालने के लिए विजय यादव भी नदी में घुस गया और गहरे पानी मे चले गया। विजय को डूबता देख एक अन्य चरवाहे ने शोर मचाया। जब तक लोग नदी तक पहुचते, तब विजय डूब चुका था। शोरगुल सुनकर पहुँचे लोगों ने सरयू नदी से शव को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि विजय यादव की शादी हो गयी थी। अभी उन्हे कोई सन्तान नहीं थी।