सदर तहसील में लेखपाल व कानूनगो द्वारा घुस लेने का वीडियो वायरल

Spread the love

सदर तहसील में लेखपाल व कानूनगो द्वारा घुस लेने का वीडियो वायरल

बलिया। खबर यूपी के बलिया से जहां सदर तहसील में लेखपाल व कानूनगो द्वारा खुलेआम घूस लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर रविवार को वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि बीते शनिवार को कुछ लोग जमीन के काम के सिलसिले में कानूनगो व लेखपाल से मिलने गए थे, जहां दोनों 10 हजार रूपए का घूस लिए, इसी वक्त किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभी कुछ दिन पूर्व गड़वार कानूनगो रंगेहाथ घूस लेते हुए पकड़ा गया था। अभी वह मामला ठंडा ही नहीं पड़ा कि एक बार फिर से घूस लेने का एक नया वीडियो सामने आ गया। आइए देखते ही वायरल वीडियो में कानूनगो व लेखपाल की करतूत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *