FIR नहीं होने पर अनशनकारी ने दी आत्मदाह की चेतावनी

Spread the love

FIR नहीं होने पर अनशनकारी ने दी आत्मदाह की चेतावनी

पूर्व विधायक पर एफआईआर की मांग को लेकर दूसरे दिन भी जारी रहा आमरण अनशन

अनशनकारियों के स्वास्थ्य में आई गिरावट

18 अगस्त को शहीद स्मारक पर कुछ गणमान्य लोगों के खिलाफ पूर्व एमएलए ने किया था आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग

बलिया। भाजपा कार्यकर्ता प्रशांत उपाध्याय के साथ आमरण अनशन पर बैठे कर्णछपरा निवासी शशिकांत सिंह ने घोषणा किया कि अगर सोमवार तक पुलिस प्रशासन पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज नहीं करता है तो मंगलवार को तहसील परिसर में ही वह अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क कर आत्मदाह कर लेंगे। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस आशय का ज्ञापन उप जिलाधिकारी के स्टोनों को सौंपा गया।

WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.26-AM
WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.28-AM
My-Fronrt-Baner-5-2048x1280
10
9
8
7
5
4
3
2
1
6
Shadow

आपको बता दे कि बैरिया के पूर्व भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह पर प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे भाजपा कार्यकर्ता प्रशांत कुमार उपाध्याय व शशिकांत सिंह का आमरण अनशन दूसरे दिन रविवार को भी जारी रहा। इस बीच अनशन स्थल पर लगातार समर्थकों की भीड़ बढ़ रही है। नए-नए लोग पहुंचकर अनशन के प्रति अपना समर्थन व्यक्त कर रहे हैं। उधर चिकित्सा परीक्षण के लिए पहुंचे सोनबरसा अस्पताल के चिकित्सकों ने अनशनकारी प्रशांत उपाध्याय व शशिकांत सिंह का स्वास्थ्य परीक्षण किया। पाया कि दोनों लोगों का रक्तचाप कम हुआ है। वही दोनों लोग कमजोरी महसूस कर रहे हैं। बता दे कि 18 अगस्त को शहीद स्मारक पर कुछ गणमान्य लोगों के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह के भाषण पर प्राथमिकी दर्ज करने के लिए प्रशांत उपाध्याय ने कोतवाल रामायण सिंह को डिजिटल साक्ष्य के साथ प्रार्थना पत्र दिया था। भाजपा कार्यकर्ता प्रशांत उपाध्याय का कहना है कि पहले तो कोतवाल ने तहरीर बदलवाई और फिर जांच के नाम पर प्रार्थना पत्र अपने पास रख लिया, और मुझे टरकाने लगा। बाध्य होकर हम लोगों को आमरण अनशन पर बैठना पड़ा है। प्राथमिकी दर्ज होने तक हमारा आमरण अनशन जारी रहेगा या तो प्राथमिकी दर्ज होगी। अथवा हमारा शव यहां से उठेगा। रविवार को अनशनकारी प्रशांत उपाध्याय व शशिकांत सिंह के अलावा उनके समर्थन में रवि बाबा, नितेश सिंह तुलसी, निरंजन कुमार सिंह, बिट्टू कुमार, दीपक कुमार, सूरज कुमार, कुणाल कुमार, मारकंडेय सिंह भाजपा मंडल मंत्री,लाल बहादुर सिंह बूथ अध्यक्ष भाजपा, मनीष सिंह निशु,शशिकांत सिंह, जितेंद्र कुमार सिंह, दीपक कुमार उपाध्याय, चुन्नू उपाध्याय, रविंद्र यादव, अजय सिंह, मनीष कुमार सिंह,हाथी सिंह सहित दर्जनों लोग आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *