फेफना जंक्शन पर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव ना होना दुर्भाग्यपूर्ण : जनार्दन

Spread the love

फेफना जंक्शन पर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव ना होना दुर्भाग्यपूर्ण : जनार्दन

बलिया। क्षेत्रीय संघर्ष समिति के बैनर तले फेफना जं. रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव सहित तीन सूत्रीय मांगों को लेकर विगत् छह दिनों से क्रमिक अनशन चल रहा है। इसके पहले 19 दिनों तक धरना प्रदर्शन होता रहा। रविवार को बलेजी निवासी लल्लन प्रसाद, ईश्वर चंद, भरत राम, लालचंद यादव एवं ग्राम प्रधान प्रेमचंद यादव क्रमिक अनशन पर बैठे। इस दौरान अनशनकारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।




क्षेत्रीय संघर्ष समिति के संयोजक जनार्दन सिंह ने कहा कि हम जनहित के मुद्दों को लेकर आंदोलनरत है। रेलवे प्रशासन समय रहते हमारी मांगों पर सार्थक पहल करते हुए इसे पूरा करे। जनार्दन ने कहा कि फेफना जं. रेलवे स्टेशन क्षेत्र के 80-85 गांवों का केन्द्र है। बावजूद इसके यहां किसी भी एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव ना होना दुर्भाग्यपूर्ण है। कहा कि जल्द ही बैठक करके आंदोलन की अगली रणनीति तय की जाएगी। इस अवसर पर संतोष सिंह, शिवाजी, अवधेश सिंह, अशोक गुप्त, राजेश कुमार गुप्त, मुन्ना गुप्त, हरिशंकर कन्नौजिया, राजू चौरसिया, लखीचंद पाल, सत्यप्रकाश सिंह, सतीश उपाध्याय, अभिषेक सिंह, अवध नारायण यादव, समरबहादुर, हरेन्द्र यादव, नंदलाल, आत्मा गिरी बब्लू आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *