
सीएचसी नरहीं का पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य ने किया निरीक्षण
आशाओं ने वेतन वृद्धि के लिए सौंपा ज्ञापन
बलिया। पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य अरविंद सिंह पटेल ने शनिवार को सीएचसी नरहीं का निरीक्षण किया। जिसमें सब कुछ ठीक मिला। इस दौरान आशा बहुओं ने अपने वेतन वृद्धि के लिए ज्ञापन भी सौंपा।
बता दे कि पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य अरविंद सिंह पटेल के निरीक्षण की जानकारी पहले ही हो चुकी थी। जिसको लेकर सीएचसी नरहीं पर सुबह ही चाक चौबंद व्यवस्था कर दी गई थी। अरविंद सिंह पटेल ने बताया कि डेन्टल चेयर नहीं था वह भी आ गया है। अस्पताल में हर इंजेक्शन व दवा उपलब्ध है। कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने पूर्वांचल विकास बोर्ड का गठन किया है। जिसमें जनता से जुड़ी समस्याओं की निगरानी की जाती है। विपक्षी दलों द्वारा जनता को गुमराह किया गया था। जिसको जनता समझ गई है। सपा सरकार में 60 फीसदी डाक्टर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रहते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है। सरकार सबका साथ सबका विकास की नीति पर काम कर रही है। जनता को बुनियादी सुविधाएं समय से उपलब्ध हो इसका विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आशा बहुओं के वेतन वृद्धि पर कहा कि इस पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान राम नारायण पासवान,अधीक्षक डॉ पंकज कुमार, डॉ ब्रज कुमार, डॉ पीसी राय, डॉ अभिषेक राय, डॉ धर्मवीर, डॉ अंजलि सुमन, डॉ रीना पाण्डेय , चन्द्र सेन नायक, ओमप्रकाश, सर्वेश कुमार राय, चंदन कुमार, नीतू राय आदि रहे।













