
कठोर कानून के लिए महिलाओं में पीएम को भेजा पाती
बेटी बचाओ बेटी समझाओ के तहत महिलाओं ने निकाला जुलूस
बलिया। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में महिला चिकित्सक के साथ बलात्कार व हत्या के मामले में कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर बेटी बचाओ बेटी समझाओ कार्यक्रम के जिला संयोजक ममता वर्मा के नेतृत्व में शनिवार को महिलाओं ने बैरिया और रानीगंज में जुलूस निकाला। नारा लगाते हुए महिला संबंधी अपराधों में कठोर सजा का प्रावधान करने के लिए कानून बनाने तथा आरोपी को फांसी देने की मांग की।
महिलाओं का कहना था कि यौन उत्पीड़न करने वाले आरोपियों के खिलाफ अरब देशों की भांति कठोर कानून बनाया जाए, ताकि बेटियों के साथ गंदी हरकत करने वालों की रूह कांप जाय। अपराधी ऐसे अपराध करने से पहले सौ बार सोचे। महिलाओं ने जुलूस के शक्ल मे नगर भ्रमण के बाद बैरिया तहसील पहुंचकर प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार सुदर्शन कुमार को सौंपा। इस मौके पर ममता वर्मा, नीतू सिंह, रिंकी देवी, बबीता देवी, रीता देवी, तेतरी देवी, लाल मुनी देवी, धर्मावती देवी, जितनी देवी सहित दर्जनों महिलाएं रही।













