करंट की चपेट में आने से विवाहिता की मौत

Spread the love

करंट की चपेट में आने से विवाहिता की मौत

बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के ग्राम कुकुरभुक्का गांव में शनिवार की दोपहर करंट की चपेट में आने से एक विवाहिता की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस में भेज दिया है। बता दें कि कुकुरभुक्का गांव निवासी धर्मेंद्र गोंड की पत्नी निधि गोंड 24 वर्ष घर में लगे टुल्लू पंप चालू करने गई और करंट की चपेट में आने से गिर गई। आनन—फानन में परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां जांचोंपरांत चिकित्सकों ने ​मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रोते—रोते बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *