बेटी की हत्या करने वाला पिता गिरफ्तार

Spread the love

बेटी की हत्या करने वाला पिता गिरफ्तार

अभियुक्त के निशादेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद

गड़वार के पखनपुरा गांव के नहर पुलिया में फंसी मिला था युवती का शव

WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.26-AM
WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.28-AM
My-Fronrt-Baner-5-2048x1280
10
9
8
7
5
4
3
2
1
6
Shadow

बलिया। मुखबीर की सूचना पर गड़वार पुलिस ने शनिवार को मृतका लड़की के पिता निवाहन वर्मा पुत्र स्व रामउछाह निवासी पकड़ी हरखबसन्त थाना पकड़ी जनपद बलिया को इन्दरपुर चट्टी के पास से गिरफ्तार कर चालान कर दिया। वही अभियुक्त के निशादेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद किया।
अभियुक्त ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि मृतका मेरी बेटी थी। मेरी बेटी किसी दूसरी जाति के लड़के से शादी करना चाहती थी। मैं उसे काफी समझाया बुझाया, लेकिन वह नहीं मानी, बल्कि जिद पर अड़ी रही। जिस पर मैंने कुल्हाड़ी से अपनी बेटी के उपर तीन- चार वार कर हत्या कर शव को पास की नहर में फेक दिया। वही कुल्हाड़ी को छिपा दिया था। बता दे कि 13 अगस्त 2024 को थाना गड़वार के पखनपुरा गांव के नहर पुलिया में फंसी एक अज्ञात युवती का शव मिला था। सूचना प्राप्त होने पर उच्चाधिकारीगणों द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया व घटना के अनावरण हेतु प्रभारी निरीक्षक गड़वार को निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में गड़वार पुलिस ने इंदरपुर चट्टी से गिरफ्तार कर सम्बंधित धाराओं में चालान कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *