यूपी बिहार की सीमा पर पहुँचे एएसपी आजमगढ़, लिया जायजा

Spread the love

यूपी बिहार की सीमा पर पहुँचे एएसपी आजमगढ़, लिया जायजा

दो दिनों पहले अनाज लदी वाहनों का वायरल हुआ था वीडियो

WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.26-AM
WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.28-AM
My-Fronrt-Baner-5-2048x1280
10
9
8
7
5
4
3
2
1
6
Shadow

बलिया। यूपी बिहार के सीमावर्ती इलाके में तमाम कवायद के बाद भी विभिन्न तरह की तस्करी पर लगाम नहीं लग पा रहा है। बीते एक माह से नरही व सिकंदरपुर थाना सुर्खियों में है। नरही क्षेत्र में पुलिस अफसरों ने छापा मारकर पुलिस की अवैध वसूली का खुलासा करते हुए बड़ी कार्रवाई की थी, लेकिन यह भी अब बेअसर हो चुकी है और पुलिस का पुराना खेल एक बार फिर शुरू हो चुका है। उधर , सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सरयू किनारे पुलिस संरक्षण में कच्ची शराब की धधकती भट्ठियां भी इन दिनों सुर्खियों में है। लेकिन हर बार पुलिस इसे झूठला अपना खेल करती है। हालांकि गुरुवार को आबकारी विभाग ने संचालित कच्ची शराब भट्ठियों पर छापेमारी कर कार्रवाई की। जिससे पुलिस की कलई खुल गई।
उधर, बीते 24 जुलाई को एडीजी वाराणसी पीयूष मोर्डिया व डीआईजी आजमगढ़ वैभव कृष्ण ने नरही थाना क्षेत्र के भरौली चौराहा पर छापेमारी कर पुलिस की अवैध वसूली का खुलासा किया था। इस प्रकरण में नरही थानाध्यक्ष समेत कुल 21 लोग गिरफ्तार हैं। इसकी जांच एएसपी आजमगढ़ कर रहे है। इसी बीच नरही थाना क्षेत्र के कई जगहों से हो रही तस्करी का वीडियो भी वायरल हुआ। दो दिनों पहले भरौली चौराहा के एक पेट्रोल पंप पर खड़ी अनाज लदी वाहनों का वीडियो भी सामने आया। शुक्रवार की देरशाम एएसपी आजमगढ़ पेट्रोल पंप पर पहुंचे और जायजा लिया। सूत्रों की मानें तो डीआईजी आजमगढ़ के निशाने पर तस्करी प्रकरण है और कार्रवाई भी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *