रोडवेज बस की चपेट में आने से बलिया के छात्र की मौत

Spread the love

रोडवेज बस की चपेट में आने से बलिया के छात्र की मौत

पुलिस बनने का सपना लेकर परीक्षा देने गया था गोरखपुर

बलिया के महराजपुर गांव का रहने वाला है छात्र




बलिया। सिपाही भर्ती परीक्षा देने बलिया से गोरखपुर गए सहतवार थाना क्षेत्र के महाराजपुर गांव निवासी 22 वर्षीय अखिलेश सिंह की सहजनवा थाना चौराहे के पास फोरलेन पर रोडवेज बस की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब वह गोरखपुर के सहजनवां थाना क्षेत्र के मुरारी इंटर कालेज में सिपाही भर्ती परीक्षा देकर निकले थे।





बता दे कि परीक्षा समाप्त होने के बाद वह सहजनवा थाना चौराहे पर खड़ा था। इसी बीच रोडवेज की एक बस पहुंची, उसने सीढ़ी पर पैर रखा ही था कि चालक ने बस आगे बढ़ा दी और वह नीचे गिर गया। अखिलेश पहिये के नीचे आ गया और बस उसे कुचलते हुए आगे बढ़ गई। सहजनवा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दिया। घटना की सूचना मिलते ही गांव में परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। परिजन रात में ही गोरखपुर चले गये हैं। पुलिस ने बस को भी कब्जा में ले लिया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *