ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, वृद्ध गम्भीर

Spread the love

ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, वृद्ध गम्भीर

बलिया। शुक्रवार को नगरा थाना क्षेत्र के निछुवाडीह के पास तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गम्भीर रुप से घायल हो गया। आस-पास के लोगों ने घायल को पीएचसी नगरा पहुंचाया। वही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बता दे कि नगरा थाना क्षेत्र के लहसनी गांव निवासी अमरनाथ प्रजापति (45) व रामसूरत पाल (65) बाइक पर सवार होकर मालीपुर की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वह निछुवाडीह के पास पहुँचे कि सामने से ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे अमरनाथ प्रजापति की मौत हो गई। जबकि रामसूरत पाल गम्भीर रुप से घायल हो गए। उधर ट़्रक सड़क किनारे असंतुलित होकर पलट गया। आसपास के लोगों ने घायल को पीएचसी नगरा पहुँचाया, जहां से हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *