
पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा 23 से आरम्भ
15 केंद्रों पर पांच दिन में 61000 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
15 सेक्टर मजिस्ट्रेट व 15 स्टेटिक मजिस्ट्रेट किए गए तैनात
परीक्षा केंद्र की तीसरी नेत्र भी करेगी निगहबानी
दलालों की सूचना देने वाले को एसपी 25 हजार इनाम देने की कर चुके है घोषणा
23, 24, 25 और 30, 31 को होगी पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा

बलिया। कल यानी 23 अगस्त से पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा आरम्भ हो रही है जो 24 व 25 अगस्त को समाप्त होगी। इसके बाद 30 व 31 अगस्त को होगी। जिसके लिए कुल 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। जहां 61000 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। यह परीक्षा दो पालियों में सम्पन्न होगी। जिसमें करीब 12000 परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे। वही 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट व 15 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए है। परीक्षा को सुचिता और शांति ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन व पुलिस महकमा ने पूरी तरह से कमर कस लिया है। पुलिस ने तो पिछले दिनों पूरी एडवाइजरी जारी की है। जिसमें दलालों के बारे में सही सूचना देने वाले व्यक्ति को 25 हजार रुपए एसपी द्वारा इनाम देने की घोषणा की गई है। वहीं सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।
आपको बता दे कि 23, 24, 25 और 30, 31 अगस्त 2024 को पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा होना सुनिश्चित है। जिसकी शुरुआत कल यानी 23 अगस्त को हो रही है। यह परीक्षा पांच दिनों तक चलेगा जो दो पालियों में सम्पन्न होगा। इसमें करीब 12000 परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे। परीक्षा को लेकर 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 15 स्टेटिक मजिस्ट्रेट बकायदे तैनात किए गए है। इसके अलावा सीसीटीवी से भी निगहबानी होगी। ताकि कोई परिंदा पर न मार सके। परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस महकमा पूरी तरह से सचेत व सावधान है। इस परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी परीक्षार्थियों को पुलिस ने दलालों से सावधान रहने का अनुरोध किया है। निर्देशित किया है कि बहुत से दलाल टाइप के लोग आपको यह झाँसा दे सकते हैं कि इतने रुपए दे दो तो तुम्हारा एग्जाम पास करवा देंगे या पेपर आउट कराने का जुगाड़ हमारे पास है। इतने रुपए दो, तो पेपर एग्जाम से पहले मिल जाएगा। ऐसे फ्रॉड और दलालों के झाँसे में न आएं। ये आपको धोखा देंगे। ऐसे फ्रॉड और दलालों के बारे में तुरंत पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा और सूचना सही होने पर सूचना देने वाले को 25 हजार रुपए का इनाम भी दिया जाएगा। आप किसी भी प्रकार की सूचना9454403014, 9454403018, 9454400655 नम्बर या व्हाट्सएप पर दे सकते है।








