आबकारी टीम ने लीलकर व कठौड़ा गांव में मारी छापेमारी

Spread the love

आबकारी टीम ने लीलकर व कठौड़ा गांव में मारी छापेमारी

सैकड़ो लीटर कच्ची शराब बरामद, लहन किया नष्ट

आबकारी टीम के छापेमारी से स्थानीय पुलिस का चेहरा हुआ बेनकाब

बलिया। कहां जाता है कि आईना झूठ नहीं बोलता वाली कहावत सिकंदरपुर थाने के लीलकर और कठौड़ा गांव में गुरुवार को चरितार्थ होती नजर आई। जहां आबकारी विभाग की टीम ने अचानक छापेमारी कर कच्ची शराब बरामद किया। वही लहन को नष्ट किया। जिसके बाद शराब बनाने वाले तस्करों में हड़कम्प मचा हुआ है।









आपको बता दे कि एक दिन पूर्व तक सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बन रही अवैध कच्ची शराब की भट्ठियों और बिक्री पर पल्ला झाड़ने वाले पुलिसकर्मियों की आबकारी विभाग की टीम ने कलई खोल दिया। उप आबकारी आयुक्त आजमगढ़ और जिलाधिकारी बलिया के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी बलिया के नेतृत्व में टीम ने सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के लीलकर और कठौड़ा गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब और लहन को बरामद किया। आबकारी विभाग की इस कार्रवाई से जहां शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया। वहीं स्थानीय पुलिस का चेहरा भी बेनकाब हो गया। टीम ने मौके पर करीब 400 किग्रा से अधिक लहन नष्ट किया। जबकि सैकड़ो लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया। इस मौके पर आबकारी निरीक्षक विनोद साव, दिनेश कुमार, मनोज कुमार एवं प्रदीप मौर्य के अलावा जनपद के सभी अपराध निरोधक क्षेत्र से आबकारी सिपाही मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *