हत्यारों को फांसी की मांग पर अड़ा किसान संगठन

Spread the love

हत्यारों को फांसी की मांग पर अड़ा किसान संगठन

परिजनों को मुआवजा व नौकरी की मांग की

बलिया। गड़वार थाना के रतसर नगर पंचायत निवासी संतोष कुमार, अधिशासी अभियंता नलकूप विभाग, सुल्तानपुर की गई निर्मम हत्या को लेकर गुरुवार को राष्ट्रीय किसान फोर्स के आवासीय कार्यालय पर शोक सभा आयोजित की गई। जिसमें गतात्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख ईश्वर से प्रार्थना की गई और एक्सीईएन के हत्यारे को फांसी देने की मांग की गई।









इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने संतोष कुमार की हत्या को जघन्य अपराध बताया। उन्होंने राज्य सरकार से हत्यारों को फाँसी के फंदे तक पहुँचाने की अपील की। संगठन के संस्थापक एके सिंह ने मृतक संतोष के परिजनों को मिलने वाली सरकारी सहायता राशि और एक सदस्य को नौकरी की मांग की। जिला प्रशासन से अनुरोध किया कि कागजी खानापूर्ति में विलंब न करते हुए पीड़ित परिवार को अविलंब सहायता पहुँचायी जाय। इस मौके पर छोटेलाल, श्याम विहारी, दया राम, गोरख यादव, पप्पू सिंह, ददन यादव, श्रीभगवान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *