
सज गई राखी व मिठाई की दुकानें, बढ़ी चहलकदमी
बहनों ने की स्वदेशी राखी की खरीदारी
रक्षाबंधन पर्व पर सूखे मिठाई की हो रही डिमांड

बलिया। रक्षाबंधन का पर्व सोमवार को है। इसको लेकर नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों में राखी, मिठाई व गिफ्ट की दुकानें सजकर तैयार है। वहीं राखी की दुकानों पर बिक्री बढ़ गई। जिससे राखी दुकानदारों के चेहरे खिलखिला उठे। उधर, मिठाई और गिफ्ट की दुकानें भी सजकर तैयार हैं, जहां ग्राहकों की भीड़ उमड़ी रही। इस बार भी सूखे मिठाइयों की डिमांड ज्यादे ही रही है। इस दौरान बहनों को देने के लिए गिफ्ट की दुकानों पर भी भीड़ लगी रही।
रक्षा बंधन का पर्व सोमवार को है। बहन अपने-अपने भाइयों के कलाइयों पर राखी बांधने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रही है। वहीं भाई भी बहनों को उपहार देने के लिए कुछ खास तैयारी करते दिखे और वे भी खासे दिन का इंतजार कर रहे है। इस बार रक्षासूत, धागा, स्टोन व नग के साथ ही स्पाइडरमैन, छोटा भीम, मोटू-पतलू आदि की राखियां बाजारों में बिक रही है। शनिवार को बहनों ने अपने भाइयों के कलाइयों पर राखी बांधने के लिए राखियों की खरीददारी की। वहीं भाइयों ने बहनों को उपहार देने के लिए गिफ्ट की खरीददारी की। जिससे दुकानदारों के चेहरे खिलखिला उठे। इस बार सूखे मिठाइयों की डिमांड अधिक हो रही है। सुरक्षा के मद्देनजर बजारों में पुलिस चक्रमण करती रही।



