काली पट्टी बांधकर सरकारी डॉक्टरों ने मरीजों का किया इलाज

Spread the love

काली पट्टी बांधकर सरकारी डॉक्टरों ने मरीजों का किया इलाज

प्राइवेट नर्सिंग होम व हॉस्पिटल बंद होने से जिला अस्पताल पर बढ़ गया था लोड





बलिया। कोलकाता में महिला जूनियर डाक्टर के साथ बलात्कार तथा उसकी निर्मम हत्या के खिलाफ आईएमए द्वारा पूरे देश में सरकारी एवं गैर सरकारी नर्सिंग होम व अस्पताल के साथ ही मेडिकल कॉलेज को शनिवार की सुबह छह बजे से लेकर रविवार सुबह छह बजे तक 24 घण्टे के लिए इमरजेंसी सेवा को छोड़कर सभी चिकित्सा कार्य बंद करने का आह्वान किया गया है। सेवा ठप के दौरान पहले से भर्ती मरीजों का ही डॉक्टरों से उपचार करने का आह्वान किया था। जिसके क्रम आईएम, नर्सिंग होम एसोसिएशन बलिया के आह्वान पर जिले के सभी गैर सरकारी नर्सिंग होम व अस्पताल को बंद कर शहीद चौक पार्क में प्रदर्शन किया।

उधर, जिला अस्पताल व जिला महिला अस्पताल के चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर अपना रोष प्रकट करते हुए ओपीडी में मरीजों को देखा। जिले में प्राइवेट नर्सिंग होम व अस्पतालों के बंद होने के कारण जिला अस्पताल एवं महिला अस्पताल पर लोड काफी बढ़ गया था। चिकित्सको ने काली पट्टी बांधकर मरीज को देखा और परामर्श दिया। कहा कि कोलकाता में महिला चिकित्सके के साथ हुए बलात्कार व निर्मम हत्या की कडे शब्दों में निंदा करते हैं और केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि सीबीआई से पूरे प्रकरण की जांच कराकर आरोपियों को गिरफ्तार कर फांसी की सजा दी जाए। वहीं चिकित्सकों के सुरक्षा के लिए कड़े कानून बनाया जाए। जिससे चिकित्सक अपने आपको सुरक्षित महसूस कर सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *