14 सितंबर को आयोजित होगा राष्ट्रीय लोक अदालत

Spread the love

14 सितंबर को आयोजित होगा राष्ट्रीय लोक अदालत

प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर जिला जज ने किया रवाना




बलिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया के तत्वाधान में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 14 सितम्बर को किया जाना है। जिसके व्यापक प्रचार- प्रसार और जनसहभागिता सुनिश्चित करने के लिये माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया अमित पाल सिंह द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व एव उपयोगिता और कार्य पारदर्शिता और व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु शनिवार को राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। जिसका सचालन प्रभारी अधिकारी सिविल जज सी.डि./ सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया के द्वारा किया गया।






प्रचार वाहन दीवानी न्यायालय परिसर बलिया से निकलकर जिले के समस्त तहसीलों का श्रमण करते हुये जन-जन तक राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व को बतायेगी तथा जनसामान्य को यह अवगत करायेगी कि वह अपने सभी प्रकार के मामलों जो जुर्माने से दण्डनीय हो, अथवा पारिवारिक विवाद, जमीनी विवाद, बिजली के मामलें, टेलीफोन बिल के मामलें, टेक्स के मामले, चेक बाउंस के मामलें, सुलह योग्य मामले, इत्यादि का पूर्ण और प्रभावी समाधान प्राप्त कर सकते है। राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित किये गये फौजदारी मामले की कोई अपील नही की जाती। आपके खर्चे भी कम आते है और समाधान का प्रभाव वैसा ही होता है। जैसा न्यायालय द्वारा दिये गये निर्णय का प्रभाव होता है। अपने मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत में लगाकर, सस्ता व सुलभ न्याय प्राप्त कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *