
रंगदारी टैक्स मांगने का आरोपी गिरफ्तार
बलिया। रसड़ा कोतवाली पुलिस ने रंगदारी मांगने वाले के ऊपर मुकदमा दर्ज कर मंगलवार को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक शिक्षित त्रिपाठी को एक हफ्ता पहले रसड़ा कस्बा के उत्तर पट्टी निवासी अनिल कुमार वर्मा पुत्र भरत वर्मा ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि मेरी दुकान बाढ़ु बांध चट्टी पर ज्वेलर्स दुकान है। कुरेम गांव निवासी रंगदारी टैक्स मांगा रहा था। पीड़ित दुकानदार ने परेशान होकर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। मंगलवार को मुखबीर की सूचना पर भगत सिंह तिराहे से अभियुक्त रेम गांव निवासी धीरज कुमार सिंह उर्फ प्रिंस सिंह पुत्र सीताराम सिंहको गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय चालान कर दिया।