बलिया में गंगा में डूबने से अधेड़ की मौत 

Spread the love

बलिया में गंगा में डूबने से अधेड़ की मौत 

ओझवलिया घाट पर उतराया मिला शव 

बलिया। दुबहड़ क्षेत्र के दुबहड़ निवासी एक अधेड़ व्यक्ति के सोमवार को गंगा नदी में डूबने से मौत हो गयी। जानकारी के अनुसर राजनाथ यादव 45 वर्ष पुत्र स्व. महेंद्र यादव निवासी दुबहड़ सोमवार को भैंस चराने दियारे में गए थे। गंगा नदी में आई बाढ़ के गहरे पानी में डूब गए । दियारे में मौजूद लोगों ने उनके घर खबर दिया। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंच कर खोजबीन किया।सूचना पाकर थानाध्यक्ष ने अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच कर परिजनों व ग्रामीणों के सहयोग से खोजबीन शुरू किया। मंगलवार को सुबह ओझवलिया घाट पर एक शव दिखाई दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर परिजनों सहितपुलिस पहुंच कर लाश की पहचान किया। पुष्टि होने के बाद थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। उधर घर पर परिजनों सहित बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। राजनाथ यादव की पत्नी का लगभग एक साल पहले ही मृत्यु हो गई थी उनका एक पुत्र के अलावा दो पुत्रियां है। इस मौके पर भरसर ग्राम प्रधान भगवान यादव, दुबहर ग्राम प्रधान प्रभात पांडे, बीटू मिश्र, सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

——

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *