एके 47 का कारतूस व अवैध हथियारों के साथ दो असलहा तस्कर गिरफ्तार

Spread the love


एके 47 का कारतूस व अवैध हथियारों के साथ दो असलहा तस्कर गिरफ्तार
बलिया। गड़वार थाने की पुलिस ने रविवार की दोपहर हजौली नारापार गांव से दो आरोपियों को भारी मात्रा में अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से तीन पिस्टल, एक रिवाल्वर, एक कट्टा, एक रायफल,14 जिंदा कारतूस व एक प्रतिबंधित एके 47 का जिंदा कारतूस बरामद हुआ।


गिरफ्तार आरोपियों ने अपना नामव पता डब्लू सिंह उर्फ विनय सिंह निवासी हजौली नारापार थाना गड़वार व बब्लू सिंह निवासी हजौली नारापार थाना गड़वार बताया। गड़वार थाने की पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में हजौली नारापार गांव में खड़े हैं। तभी पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जमा तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के पास से दो पिस्टल, एक रिवाल्वर, एक कट्टा, एक रायफल, 14 जिंदा कारतूस, एक एके 47 का जिंदा कारतूस, दो खोखा बरामद किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को संबंधित धाराओं में न्यायालय भेज दिया गया। इस बाबत सीओ सिटी गौरव कुमार शर्मा ने बताया कि बड़े पैमाने पर असलहा, कारतूस तथा एक प्रतिबंधित एक एके 47 का जिंदा कारतूस के साथ दो असलहा तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *