
डायल 112 के वाहन की टक्कर से दो युवक घायल
बलिया। फेफना पुलिस पिकेट से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित बाल सुधार गृह के ठीक सामने रविवार की दोपहर डायल 112 की गाड़ी के टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों घायलो को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पहुंची फेफना पुलिस ने बाइक व डायल 112 नंबर की गाड़ी को कब्जे में लेकर थाने ले गई।
बता दें कि मोहन के मठिया निवासी सरोज गिरी व रविशंकर गिरी एक ही बाइक पर सवार होकर अपने गांव से बलिया किसी काम से आ रहे थे। जैसे ही फेफना पुलिस पिकेट से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित बाल सुधार गृह के ठीक सामने पहुंचे ही थे कि डायल 112 नंबर की गाड़ी से जोरदार टक्कर हो गई। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पहुंची फेफना पुलिस ने बाइक व डायल 112 नंबर की गाड़ी को कब्जे में लेकर थाने ले गई।