
आकाशीय बिजली से अधेड़ की मौत
बलिया। शनिवार को देर शाम आयी बारिश के दौरान आकाशीय बिजली के चपेट में आकर एक अधेड़ की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। जानकारी के मुताबिक चकरा(पूर-धनिकापर)गाँव निवासी बीरबल उर्फ सियाराम चौहान 55 वर्ष शनिवार की शाम को सिवान में स्थित धान के खेत घूमने गए हुए थे। इसी दौरान तेज बारिश शुरू हो गई। जब तक वह भागकर घर के तरफ लौटते तब तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। जिसके चपेट में आ कर उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।