लेखपाल व कानूनगो ने किया कार्य का बहिष्कार

Spread the love

लेखपाल व कानूनगो ने किया कार्य का बहिष्कार

कानूनगो की कोतवाली गेट पर अराजकतत्वों ने की थी पिटाई

बलिया। बुधवार को कोतवाली गेट के सामने अराजकतत्वों द्वारा कानूनगो की पिटाई से आक्रोशित लेखपाल व कानूनगो ने मॉडल तहसील में गुरुवार को कार्य का बहिष्कार कर अनिश्चितकालीन कालीन धरना शुरू कर दिया। वक्ताओं ने कहा कि जिस तरह बांसडीह कोतवाली के सामने दिनदहाड़े रोहित पांडेय की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई, ठीक उसी प्रकार शहर कोतवाली के सामने कानूनगो को अराजकतत्वों द्वारा कोतवाली गेट के सामने पिटाई करना रामराज नहीं, बल्कि गुंडाराज को दर्शाता है।


आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीते बुधवार को शहर कोतवाली गेट के सामने कानूनगो मोतीलाल राम को अराजकतत्वों ने मारापीटा। जिससे कानूनगो घायल हो गए। मामले में शहर कोतवाल ने तुरंत एक्शन लेते हुए दोषियों के खिलाफ एससी-एसटी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की। लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं होने से लेखपाल व कानूनगो ने माडल तहसील में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिए। चेतावनी कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक आंदोलन खत्म नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *