टीडी कालेज में छात्रनेताओं ने की आपात बैठक

Spread the love

टीडी कालेज में छात्रनेताओं ने की आपात बैठक

छात्रनेताओं ने की फर्जी मुकदमा वापस करने की मांग

मुकदमा वापस नहीं होने पर छात्रों ने आंदोलन की दी चेतावनी

कोतवाली गेट पर कानूनगो व अधिवक्ताओं के बीच मारपीट का है मामला

बलिया। नगर के टीडी कालेज में गुरुवार को जनपद के छात्रनेताओं की आपात कालीन बैठक सम्पन्न हुई। चेताया कि कानूनगों द्वारा छात्रनेता हर्षित दूबे व उनके परिवार और साथियों पर फर्जी मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो छात्र आन्दोलन करने के लिए बाध्य होंगे।






बैठक को सम्बोधित करते हुए वरिष्ठ छात्रनेता अमित दूबे व रूपेश चौबे ने कहा कि जनपद के हर तहसीलों में व्यापक भ्रष्टाचार है। जिससे आम जनता का आर्थिक शोषण हो रहा है। छात्रनेता विकास पाण्डेय व पूर्व अध्यक्ष नितेश यादव ने कहा कि अगर हर्षित दूबे व उनके साथियों पर से फर्जी मुकदमा वापस नहीं हुआ तो छात्र आन्दोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर प्रवीण सिंह, विवेक ओझा, आदर्श मिश्रा, रितेश पाण्डेय, नवीन आशीष, प्रकाश यादव, राघव यादव, सोनू चौबे, साजीद अली, प्रितम सिंह आदि रहे।अध्यक्षता जैनेन्द्र पाण्डेय मिन्टू व संचालन आलोक सिंह कुँवर ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *