एसपी के निर्देश पर जिले में चला विशेष वाहन चेकिंग अभियान

Spread the love

एसपी के निर्देश पर जिले में चला विशेष वाहन चेकिंग अभियान

175 वाहनों का पुलिस ने किया ई-चालान

बलिया। पुलिस अधीक्षके विक्रान्त वीर के निर्देश पर जनपदीय पुलिस ने मंगलवार की रात विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें यातायात नियमों का उल्लंघन तथा मानक के अनुरूप नम्बर प्लेट न लगाए जाने पर 175 वाहनों का ई-चालान किया गया।

बता दे कि जनपद के सभी थानों के प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष द्वारा अपने-अपने थाने के सीमावर्ती, जनपदों एवं राज्य के बार्डर के स्थानों को चिन्हित कर आने-जाने वाले वाहनों व संदिग्ध व्यक्ति की सघन चेकिंग की गयी। चेकिंग के दौरान थाना सहतवार पुलिस द्वारा चाकू के साथ अभियुक्त संदेश उर्फ चुन्नु यादव पुत्र राजेन्द्र यादव निवासी बकुलहा फतेराय का टोला चांददियर थाना बैरिया बलिया को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर गिफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध कार्रवाई कर न्यायालय बलिया रवाना किया गया। चेकिंग के दौरान दुबहड़ से कुल पांच, गड़वार से 11, सुखपुरा से 10, फेफना से सात, नरही से छः, चितबड़ागांव से पांच, बैरिया से पांच, हल्दी से सात, दोकटी से नौ, रेवती से सात,वबांसडीह से 12, बांसडीह रोड से चार, सहतवार से आठ, मनियर से सात, सिकन्दरपुर से 12, खेजुरी से पांच, पकड़ी व रसड़ा से 12-12, नगरा से कुल 15, भीमपुरा से नौ, उभांव से 10 वाहनों का ई-चालान किया गया। इस विशेष चेकिंग अभियान के दौरान आमजन को यातायात नियमों को पालन करने हेतु जैसे- नशे की हालत में वाहन न चलाने, निर्धारित मानक से अधिक सवारी न बैठाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, अवयस्क को वाहन न चलाने देने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने, दो पहिया वाहनों पर हेलमेट का प्रयोग करने, वाहनों को ओवर लोड न चलाने आदि के संबन्ध में जागरूक किया गया व सभी को अवगत कराया गया कि “सीटबेल्ट” का प्रयोग व दो पहिया वाहन चलाते समय “हेलमेट” का प्रयोग अवश्य करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *