गोपाल आईटीआई के 90 छात्रों को मिला टेबलेट, खुशी का किया इजहार

Spread the love

गोपाल आईटीआई के 90 छात्रों को मिला टेबलेट, खुशी का किया इजहार
बलिया। स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति करण योजना के तहत बुधवार को जीराबस्ती गांव स्थित गोपाल आईटीआई के 90 छात्रों को विद्यालय के प्रबंधक धर्मेंद्र तिवारी उर्फ डुलडुल ने विद्यालय के प्रांगण में टेबलेट वितरण किया।

इस अवसर पर प्रबन्धक धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि आज छात्रों को टेक्नोलॉजी की आवश्यकता है। जिसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार की योजना अंतर्गत प्रत्येक छात्रों को आधुनिक तकनीक के जानकारी के लिए टेबलेट दिया जा रहा है। जिससे वह देश-विदेश में बढ़ रहे तरह-तरह के टेक्नोलॉजी के बारे जानकारी हासिल कर सके और भविष्य में युवाओं को किसी दूसरों पर आश्रित होना न पड़े। इस मौके पर प्रधानाचार्य सुधीर शुक्ला, मनोज वर्मा, जीराबस्ती प्रधान प्रतिनिधि टाइगर तिवारी, देवकली प्रधान भोला राय, राजा बाबू राय, अंजनी अधिवक्ता, प्रवीण तिवारी, दयानंद वर्मा, दयानंद श्रीवास्तव, मुलायम वर्मा, सभासद जितेंद्र यादव सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *