चार बच्चों संग फरार महिला प्रेमी संग पहुँची थाने, युवक के विरुद्ध मुकदमा

Spread the love

चार बच्चों संग फरार महिला प्रेमी संग पहुँची थाने, युवक के विरुद्ध मुकदमा
बलिया। बांसडीह कस्बा के एक मुहल्ले की चार बच्चों की मां पड़ोसी युवक के साथ बच्चों को साथ लेकर फरार हो गयी। महिला का पति शिकायत लेकर थाने पंहुचा तो पुलिस युवक के परिजनों पर दबाव बनाया। जिसके बाद बुधवार को युवक महिला को लेकर थाने पंहुचा। कोतवाली में दिन भर चली पंचायत में महिला व युवक दोनों ने एक बार फिर साथ रहने की जिद पर अड़े रहें। दोनों पक्ष के जुटे परिवार के लोगों के बीच घंटो पंचायत चलती रही। महिला के पति ने पुलिस को बताया कि वह घर से लाखों के गहने व नगद रूपया भी लेकर दो दिनों पूर्व ही भाग गयी थी। मामले में काफी देर पंचायत के बाद आरोपित युवक के खिलाफ अपहरण व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *