दलाली की बात पर एक युवक को पीटा, दी तहरीर

Spread the love

बलिया वसूली कांड..

दलाली की बात पर एक युवक को पीटा, दी तहरीर

बलिया। नरही थाना क्षेत्र के भरौली चौराहा पर पुलिस अधिकारियों की छापेमारी में अवैध वसूली व पुलिस तथा दलाल के गठजोड़ का खुलासा हुआ था। इसके बाद से ही गांव मे चर्चाओं का बाजार गर्म है। इसी बात को लेकर रविवार मारपीट हो गई। पीड़ित ने नरही पुलिस को नामजद तहरीर दी। पुलिस जांच मे जुटी है। बताया जाता है कि रविवार की शाम को भरौली गांव निवासी अम्बर चौधरी पैदल अपने घर जा रहा था कि रास्ते में रोक कर चार लोग कहने लगे कि दलालों का मजाक उड़ा रहे हो। इसके बाद पिटाई करने लगे और भाग गए। अम्बर ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की छानबीन कर रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *