अब भी नंबर प्लेट ढंक कर गुजर रहीं ओवरलोड ट्रकें

Spread the love

बलिया वसूली कांड:

अब भी नंबर प्लेट ढंक कर गुजर रहीं ओवरलोड ट्रकें

हो रहा रोजाना लाखों के राजस्व की क्षति

पुलिस शांत तो अन्य विभागों का खेल जारी

सीसीटीवी कैमरा भी स्कैन करने में फेल

बलिया। तू डाल डाल हम पात पात वाली कहानी यूपी बिहार के भरौली चौराहे पर सटीक बैठ रही है। कारण की पुलिस शांत हो गई है। लेकिन अन्य विभागों का खेल वसूली का बदस्तूर जारी है।
आपको बता दे कि यूपी बिहार भरौली चौराहा दो तरफा तस्करी के जरिए पुलिस वसूली को लेकर वर्षों से विख्यात है। यूपी बिहार के बीच गंगा पर बना पुल हर तरह के तस्करों के लिए मुफीद रास्ता है। इतना ही नहीं टैक्स चोरों के लिए यह रास्ता बहुत ही मुफीद है। इस रास्ते हजारों ओवरलोड ट्रकें गुजरती हैं। ट्रक चालक खासकर बिहार से लाल बालू ओवरलोड लेकर चलते हैं। यूपी सरकार की ओर से भरौली चौराहा पर बड़े-बड़े कई कैमरे लगाए गए हैं ताकि स्कैन कर सकें। लेकिन चालक नम्बरों को ढक कर गुजरते हैं। इससे प्रतिदिन लाखों के राजस्व की क्षति सरकार को हो रही है। सूत्रों की माने पुलिस ही नहीं कई विभाग इस अवैध वसूली में शामिल हैं। पुलिस तो शांत है लेकिन अन्य विभागों का खेल बदस्तूर जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *