ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत

Spread the love

ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत
बलिया। बुधवार की देर शाम गड़वार कस्बा में ट्रक की चपेट में आने से एक युवक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक की शिनाख्त अभिषेक उर्फ मंगलदेव राम के रूप में की गई। बताया जा रहा है कि अभिषेक उर्फ मंगलदेव राम गड़वार से बाइक द्वारा अपने घर मनियर जा रहा था, जैसे ही गड़वार कस्बा पहुँचा कि ट्रक की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस में भेज दिया। उधर मौत की सूचना गांव पहुंचते ही परिजनों में मोहराम मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *