
आकाशीय बिजली की चपेट में आने से किसान की मौत
बलिया। सहतवार थाना क्षेत्र के चितविसांव खुर्द गांव में बुधवार को आकाशीय बिजली गिरने से मदन गोंड 45 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गयी। बता दे कि मदन खेत की मेढ़ बना रहे थे। इसी बीच दक्षिण के तरफ से काला बादल उमड़ा और गरज के साथ मूसलाधार बारिश शुरु हो गई। जब तक वह सुरक्षित स्थान पर जाते। तब तक तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिरी। जिसकी चपेट में आने से उनकी मौत हो गयी।