चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Spread the love

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

सीडीओ के बगले पर चतुर्थ श्रेणी के पद पर था तैनात

बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के आयुर्वेदिक कालोनी में गुरुवार की सुबह एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मृतक के पुत्र की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने फांसी क्यों लगाई इसका पता नहीं चल सका है।

बता दे कि कोतवाली पुलिस को आयुर्वेदिक कालोनी निवासी अंकित शर्मा पुत्र पूनाराम शर्मा ने सूचना दिया कि मेरे पिता पूनाराम शर्मा 54 वर्ष पुत्र स्व मनिराम शर्मा घर से थोड़ी दूर गली में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुँच जांच पड़ताल शुरू कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक सीडीओ बलिया के बंगले पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात थे जो पत्रवाहक का काम करते थे। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने फांसी क्यों लगाई इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *