रसोइयों ने 18 हजार मानदेय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Spread the love

रसोइयों ने 18 हजार मानदेय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
बलिया। मानदेय समय से भुगतान न होना सहित तमाम मुद्दों को लेकर उत्तर प्रदेश रसोइया कर्मचारी संघ के बैनर तले रसोइयों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन किया।
इस दौरान जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा। चेताया कि यदि मांगें जल्द से जल्द पूरी नहीं हुई तो इससे बड़े पैमाने में आंदोलन किया जाए। ज्ञापन में मांग किया कि रसोइयों का मानदेय सही समय से दिया जाए, मानदेय कम से कम 18 हजार किसा जाए, दुर्घटना बीमा कराया जाए, बिना कारण रसोइए के निष्कासन पर रोक लगाई जाए, सेवानिवृत्त के समय उचित पेंशन की व्यवस्था कराई जाए। इस मौके पर रेनू शर्मा, श्वतेा पांडेय, सुंदरी, शोभा, माया देवी आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *