मुंबई से बलिया पहुँचा प्रेमी युगल का विवाद

Spread the love

मुंबई से बलिया पहुँचा प्रेमी युगल का विवाद

दिनभर चली पंचायत के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को दो दिन का दिया समय

प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी रही प्रेमिका

बलिया। खबर बलिया जिले की है जहां मुंबई से प्रेमी युगल का विवाद शुक्रवार को बांसडीह कोतवाली पहुँचा। कोतवाली में दिन भर पंचायत होती रही। प्रेमिका अपने प्रेमी से विवाह करने की जिद पर अड़ी रही।जबकि युवक व उसके परिजन इस विवाह को लेकर विरोध जताते रहे। पंचायत के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को मामले के निस्तारण के लिए दो दिन का समय दिया है।






बता दे कि सुखपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का बांसडीह क्षेत्र के हुसेनाबाद निवासी रिश्तेदारी के एक युवक से फोन पर बातचीत के बाद प्रेम हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों मुंबई में रहते थे। जहाँ से दोनों भागकर दिल्ली के एक होटल में कुछ दिन साथ रुके। प्रेमी युगल की इस हरकत की जानकारी जब घरवालों को हुई तो उन्होंने इसका विरोध किया। लेकिन दोनों अपनी धुन में लगे रहे। कुछ समय बीतने के बाद युवक ने घरवालों के दबाव अथवा किसी अन्य कारण से युवती से दूरी बनानी शुरू की। जिससे नाराज युवती ने मुंबई में उसके खिलाफ पुलिस केस दर्ज करा दिया। इस मामले को लेकर मुंबई में पंचायत हुई। जिसमें दोनों की शादी की बात तय हुई।लेकिन युवक भाग कर गांव आ गया। इसके बाद युवती भी पीछे-पीछे बलिया बांसडीह कोतवाली पहुँच गई। जहां दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद पुलिस भी असमंजस में पड़ गयी। मामले में घंटो पंचायत के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को आपसी सहमति से मामले के निस्तारण के लिये दो दिन का समय दिया। इस बाबत बांसडीह कोतवाल स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों को दो दिन का समय दिया गया है। युवती मुंबई से कानूनी कार्रवाई करने की बात कहकर चली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *