
बलिया में संदिग्ध परिस्थितियों में किन्नर माही की मौत
बलिया। मनियर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में शनिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में किन्नर माही की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा के उसके परिजनों को शव सुपुर्द कर दिया।घटना के बाद गांव में तरह – तरह की चर्चाएं हो रही है।




जानकारी के अनुसार मनियर थाना क्षेत्र के मुड़ियारी गांव निवासी किन्नर माही सुल्तानपुर चट्टी पर एक कटरा में कमरा किराये पर लेकर रहता था। बताया जाता है कि शुक्रवार की देर शाम वह अपने कमरे पर पहुंचा था। देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। शनिवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर किन्नर समुदाय के लोग तथा माही के माता-पिता मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस से शव का पोस्टमार्टम नहीं कराने का अनुरोध किया। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।