
पीड़िता के गांव पहुँचा सपा का 11 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल
प्रतिनिधि मंडल ने पीड़ित परिजनों से घटना के बारे में की पूछताछ
बलिया। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के रूस्तमपुर गांव में बीते शुक्रवार की शाम एक किशोरी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में शनिवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा का 11 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल उसके पैतृक गांव पहुंचा। जहां पीड़ित परिजनों से घटना के बारे में पूछताछ की।सपा के पूर्व मंत्री राम गोविंद चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पीड़ित परिवार से मिलने प्रतिनिधि मंडल घर पहुंचे है। कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को रिपोर्ट सौपी जाएगी। जैसा उनका निर्देश होगा, वैसा किया जायेगा। कहा कि पीड़ित परिवार की सुरक्षा के लिए अधिकारियों से भी बात हुई है।
बताते चले कि बीते दिनों गांव की एक किशोरी दुकान पर घर से निकली। लेकिन वह नहीं मिली। काफी खोजबीन के बाद गायब किशोरी के परिजनों ने पुलिस को सुचना दी। इसी बीच दूसरे दिन किशोरी गांव के गली में अचेत अवस्था मे मिली। किशोरी के परिजनों ने बताया कि मामले में पुलिस ने मुक़दमा लिखने व मेडिकल कराने के लिए टाल मटोल कर रही है। पुलिस ने केवल छेड़खानी का मुक़दमा दर्ज किया। मजिस्ट्रेट के सामने बयान पर दुष्कर्म व पास्को एक्ट के अन्तर्गत एक आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। जबकि अन्य कई लोग दुष्कर्म में शामिल है। जिनके ऊपर भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इस मौके पर सांसद सनातन पांडेय, पुर्व मंत्री राम गोविंद चौधरी, बैरिया विधायक जय प्रकाश अंचल , जियाउद्दीन रिजवी , संग्राम सिंह यादव, मिठाई लाल, लक्ष्मण गुप्ता, बिरबल राम, रामजी यादव, पिंटू यादव राजेश आदि रहे।





