
प्रदेश में योगी राज नहीं जंगल राज चल रहा है: सनातन पांडेय
बलिया। जिला अस्पताल में भर्ती दुर्गा प्रसाद ठाकुर व संजीत ठाकुर से मिलने शनिवार को बलिया सांसद सनातन पांडेय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी के राज में प्रदेश में जंगलराज कायम हो गया है। बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद अभी तक किसी भी आरोपी का गिरफ्तारी न होना शर्म की बात है। बताया कि प्रदेश में जब सपा की सरकार बनेगी तो सबका हिसाब होगा। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु को ज्ञापन भी प्रेषित किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष व विधायक संग्राम सिंह यादव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी मौजूद रहे।