सम्पूर्ण समाधान दिवस में 70 शिकायतों में आठ का मौके पर हुआ निस्तारण

Spread the love

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 70 शिकायतों में आठ का मौके पर हुआ निस्तारण

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम सख्त, अनुपस्थित दो अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने का दिया आदेश

फरियादियों की समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: डीएम

बलिया। शनिवार को तहसील बैरिया में जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ईरज राजा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 70 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से आठ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। प्राप्त शिकायतों में सबसे अधिक मामले भूमि विवाद से संबंधित रहे।

इस पर जिलाधिकारी ने राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर विवादित स्थलों का निरीक्षण करने तथा दोनों पक्षों की समस्याओं को सुनकर नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वहीं, संपूर्ण समाधान दिवस में अनुपस्थित पाए गए जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं अधिशासी अभियंता विद्युत खंड-4 का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक ईरज राजा ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि थाने पर शिकायत लेकर आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुना जाए और निर्धारित समय सीमा के अंदर उसका निस्तारण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एसडीएम बैरिया, तहसीलदार एवं संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *