बलिया सड़क हादसे में एक भाई की मौत, एक गम्भीर

Spread the love

बलिया सड़क हादसे में एक भाई की मौत, एक गम्भीर

बांसडीह-सहतवार मार्ग पर जितौरा गांव के पास हुआ हादसा

बिहार के पटना से परीक्षा देकर बाइक से गांव जा रहे थे दोनों भाई

बलिया। बांसडीह-सहतवार मार्ग पर जितौरा गांव के पास सोमवार की देर रात बिहार प्रान्त के पटना से परीक्षा देकर घर लौट रहे बाइक सवार सगे भाईयों की बाइक सड़क किनारे खड़े रोड रोलर से टकरा गयी। घटना में एक भाई की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि दूसरे युवक को ग्रामीणों व पुलिस ने पीएचसी बांसडीह ले गए, जहां से हालत नाजुक देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार सिकन्दरपुर कस्बा के न्यू मार्केट निवासी नवीन मिश्र 23 वर्ष व अभिषेक मिश्र 21 वर्ष पुत्रगण विनय मिश्रा
पटना एसटीईटी की परीक्षा देने बाइक से गए हुए थे। जहां से रात 10 बजे के करीब सहतवार की ओर से बांसडीह के रास्ते अपने घर जा रहे थे, जैसे ही जितौरा गांव के पास पहुँचे कि बाइक सड़क किनारे रोड रोलर से टकरा गयी। जिसमें दोनों भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को पीएचसी बांसडीह ले गई, जहां डाक्टरों ने नवीन मिश्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं अभिषेक की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *