ताला तोड़ सात लाख के आभूषण पर किया हाथ साफ

Spread the love

ताला तोड़ सात लाख के आभूषण पर किया हाथ साफ


बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर उदयभान नईबस्ती में ताला तोड़ के चोरों ने लगभग सात लाख रूपए के सोने चांदी के गहने पर हाथ साफ कर दिया। पीड़िता संध्या श्रीवास्तव इस मामले में सोमवार की दोपहर तहरीर दी है।
पीड़िता संध्या श्रीवास्तव के अनुसार वह बीते 19 मई को शहर से बाहर गई थी, 20 मई यानी आज पड़ोसी द्वारा मुझे अवगत कराया गया कि मेरे घर का ताला टूटा हुआ है। मैं जब अपने घर पहुंची तो देखा कि आलमारी तोड़ चोरों ने आठ जोड़ी सोने का झूमका, तीन सोने का मंगलसूत्र, आठ सोने की अंगूठी, दो सोने का मंगटीका, दो सोने का नथिया, सात जोड़ी चांदी की पायल, 15 सोने के नीक की कील आदि गायब है। बताया कि मूल्य लगभग सात लाख रूपए हैं। उधर इस संबंध में शहर कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है जांच की जा रही है, जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *