बलिया सरयू नदी में डूबने से बालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Spread the love

बलिया सरयू नदी में डूबने से बालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बुआ के साथ घाट पर गया था बालक, कपड़ा धोते समय फिसला पैर और नदी में डूबा

बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के रामेश्वर टोला अठगावां में शनिवार दोपहर सरयू नदी के घाट पर दर्दनाक हादसे में सात वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। हादसे में सनोज पासवान के पुत्र ऋतिक पासवान की जान चली गई। बालक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। वहीं, इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार की दोपहर करीब 2:30 बजे ऋतिक अपनी बुआ के साथ सरयू नदी के घाट पर गया था। उसकी बुआ नदी किनारे कपड़े धो रही थी। इसी दौरान अचानक ऋतिक का पैर फिसल गया और वह नदी में गिरकर डूब गया। इस हृदयविदारक घटना से परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है। घटना की सूचना मिलने पर बैरिया के नायब तहसीलदार आशीष सिंह और भाजपा के वरिष्ठ नेता सूर्यभान सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और परिजनों को ढांढस बंधाया। इस बाबत जयप्रकाश नगर चौकी प्रभारी ऋषिकेश गुप्ता ने बताया कि बालक के शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *