बलिया में ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने दी जान

Spread the love

बलिया में ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने दी जान

बलिया। पारिवारिक कलह के कारण रेलवे स्टेशन पूर्वी केबिन कुंडैल ढाला के पास मंगलवार की सुबह अधेड़ ने ट्रेन के सामने छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता रहा है कि नगर पंचायत वार्ड नंबर नौ इमिलिया निवासी अली शेर (50) कपड़े की सिलाई का कार्य करता था। मंगलवार की सुबह कुंडैल ढाला के पास चाय पीने के बाद वह घर पहुंचा तथा किसी बात को लेकर परिजनों से विवाद हो गया। विवाद से क्षुब्ध होकर उसने कुंडैल ढाला के पास आ रही ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। जिससे उसके शरीर के कई टुकड़े हो गए और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *