ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से मछली विक्रेता की मौत

Spread the love

ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से मछली विक्रेता की मौत

एनएच-31 पर चौबेपुर गांव के सामने हुआ हादसा

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र के चौबेपुर गांव के सामने ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार मछली विक्रेता गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस से घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर बलिया कोतवाली क्षेत्र के राजेन्द्र नगर निवासी मुन्ना राम (28) पुत्र परशुराम फेफना से बलिया जा रहा था। जैसे ही वह फेफना -बलिया राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर स्थित चौबेपुर गांव के सामने पहुंचा कि सामने से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांचोपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को देने के साथ ही वाहनों को कब्जे में लेकर जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *