अबकी बार 400 पार, ब्राह्मणों ने भरी हुंकार

Spread the love

अबकी बार 400 पार, ब्राह्मणों ने भरी हुंकार

नगर स्थित एक होटल में ब्राह्मणों ने बैठक कर नीरज शेखर पर जताया भरोसा

बलिया। लोकसभा क्षेत्र 72 में जीत हासिल करने के लिए चल रही रस्साकसी के बीच रविवार को नगर स्थित एक होटल में विधानसभा क्षेत्र के ब्राह्मणों ने बैठक कर भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर के लिए हुंकार भरी। बैठक में ब्राह्मण समाज के प्रबुद्ध लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पक्ष में मतदान करने की प्रतिबद्धता जताई। समाज के लोगों ने कहा कि ब्राह्मणों के मान-सम्मान की रक्षा भाजपा सरकार में ही संभव है। बतौर मुख्य अतिथि भाजपा नेता वीरेंद्र पाठक टुनजी ने कहा कि ब्राह्मण समाज सदैव ही अपने धर्म के मार्ग पर चलने का काम किया है। ऐसे में इस बार फिर राष्ट्र धर्म की रक्षा के लिए समाज के लोगों को बढ़-चढ़कर भाजपा के पक्ष में मतदान करना होगा। भाजपा नेता मृत्युंजय तिवारी बबलू ने कहा कि कुछ लोग ब्राह्मण समाज को बरगलाने का काम कर रहे हैं जिससे भ्रमित होने की जरूरत नहीं है। सदियों से ब्राह्मण मार्गदर्शक रहा है और आगे भी उसी भूमिका में रहेगा। राजनारायण तिवारी ने कहा कि देश को बचाने के लिए आज फिर ब्राह्मण समाज की आवश्यकता है। महावीर पाठक ने कहा कि भाजपा ने ब्राह्मण समाज के लिए जो किया है वो किसी पार्टी में संभव नहीं है। आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष खुद ब्राह्मण हैं। बैठक में अनिल शुक्ला, श्रीभगवान मिश्रा, प्रधान रजनीश पांडेय, खड़ग बहादुर तिवारी, वशिष्ठ दत्त पांडेय, परशुराम मिश्रा, बिजेंद्र दुबे, प्रधान राहुल चौबे आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *