प्रधानमंत्री मोदी के हाथों में ही देश सुरक्षित: मोहन

Spread the love

प्रधानमंत्री मोदी के हाथों में ही देश सुरक्षित: मोहन

एक ही परिवार के लोग सत्ता के लालच में भारत को रखा गिरवी

एक जून को कमल का बटन दबाकर बलिया से नीरज को भेजे संसद

बलिया। प्रधानमंत्री मोदी के हाथों में ही देश सुरक्षित है। भारत के लोकतंत्र को और शक्तिशाली बनाना है तो 2024 में नरेंद्र मोदी को अबकी बार 400 पर के नारे अपने एक जून के होने वाले मतदान में हर लोग अपना मतदान कर उनके हाथों को मजबूत करें, ताकि भारत विकासशील से एक विकसित राष्ट्र बन सके। यह बातें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुबे छपरा में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

कहा कि 2014 के बाद से भारत में विकास की लकीर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खींची जा रही है।उन्होंने सपा व कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि एक ही परिवार के लोग सत्ता के लालच में भारत को गिरवी रखने का काम कर रहे हैं। देश से भय भूख व भ्रष्टाचार मिटाना है तो 2024 में कमल का बटन दबाकर अपने जिले से नीरज शेखर को संसद बनाकर संसद में भेजें। नीरज शेखर की जीत नरेंद्र मोदी की जीत होगी। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि जैसे राम ने दुष्ट रावण का संघार कर असत्य पर सत्य का विजय दिलवाया। इस तरह नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कर भारत में रामराज्य कायम किया। सभा को संबोधित करते हुए लोकसभा के प्रत्याशी नीरज शेखर में सभी जनता जनार्दन से अपील किया कि आप लोग एक जून को कमल का बटन दबाकर बलिया से भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक मतों से जीत देकर अपने इस बेटे को संसद में भेजें, ताकि वह आपकी आवाज को दिल्ली के संसद में उठा सके। इसके पहले सभा को पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी, पूर्व सांसद भरत सिंह, जिला अध्यक्ष संजय यादव, पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह, राज्य सभा सांसद विवेक ठाकुर, राजीव मोहन चौधरी, अय्योध्या प्रसाद हिन्द, अर्जुन साह,राजनरायन तिवारी, योगेन्द्र ओझा, अरुण सिंह बंटू,अरविन्द सिंह सेंगर, अरुण सिंह, मृत्युंजय तिवारी, आदित्य तिवारी,अवनिंन्द्र ओझा, आलोक कुंवर, शिवजी सिंह, धर्मवीर सिंह आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *