शिप्रान्त सिंह गोलीकांड का एक और अभियुक्त गिरफ्तार

Spread the love

शिप्रान्त सिंह गोलीकांड का एक और अभियुक्त गिरफ्तार

अब तक दो आरोपी हो चुके है गिरफ्तार

फरार चल रहे मुख्य आरोपी बलवंत पर है 15000 का ईनाम

11 मई को हनुमानगंज चौकी के पास शिप्रान्त को मारी थी गोली

[4/14, 2:22 PM] Saif Ali:

WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.26-AM
WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.28-AM
My-Fronrt-Baner-5-2048x1280
10
9
8
7
5
4
3
2
1
6
Shadow

[4/14, 2:36 PM] Saif Ali:
WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.26-AM
WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.28-AM
My-Fronrt-Baner-5-2048x1280
10
9
8
7
5
4
3
2
1
6
Shadow

L
o
a
d
i
n
g

बलिया। टीडी कालेज के छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष शिप्रान्त सिंह गोलीकांड के एक और आरोपी को सुखपुरा पुलिस ने रविवार को मुखबीर की सूचना पर ब्रह्माईन बारह दुअरिया पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम व पता भुटन उर्फ इम्तियाज पुत्र फैयाज निवासी परमंदापुर थाना कोतवाली जनपद बलिया बताया। पकड़ा गया अभियुक्त घटना के दिन से ही बिहार भाग गया था। रविवार को वापस टकरसन छोडहर के रास्ते घर आ रहा था कि पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।






बता दे कि 11 मई 2024 को थाना सुखपुरा अंतर्गत हनुमानगंज चौकी के पास टीडी कालेज के छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष शिप्रान्त सिंह पर जान से मारने की नीयत से बदमाशों ने गोली मार दिया था। जिसमें से एक गोली शिप्रान्त के दाहिने साइड पीठ तथा बाए पैर में लगी थी। इसके अलावा दो गोली सीने को छूते हुए निकल गई थी। जिसमें पुलिस ने घायल पिता के तहरीर पर सचिन यादव व बलवंत यादव पुत्रगण मनराज यादव, नवीन यादव समेत चार अज्ञात के विरुद्ध धारा 307 व 34 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दिया। जिसमें से पुलिस ने अमन राय को करनई गांव के पास से गिरफ्तार किया था। जबकि फरार चल रहे मुख्य आरोपी बलवंत यादव की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए 15000 रुपया पुलिस ने ईनाम घोषित किया है। इसी क्रम में रविवार को पुलिस ने एक और आरोपी भुटन उर्फ इम्तियाज पुत्र फैयाज निवासी परमंदापुर थाना कोतवाली जनपद बलिया को ब्रह्माईन बारह दुअरिया पुलिया के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *