जहूराबाद विस में नीरज ने लिया आमजन के आशीर्वाद

Spread the love

जहूराबाद विस में नीरज ने लिया आमजन के आशीर्वाद

भाजपा के लोक कल्याणकारी नीतियों से कराया रूबरू

बलिया। बलिया लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर ने जहूराबाद विधानसभा के विभिन्न स्थानों का दौरा किया। लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत जनसंवाद कार्यक्रमों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत से लगातार तीसरी बार सत्ता में लाने आशीर्वाद मांगा। कहाकि बलिया की जनता जिस उत्साह और उमंग के साथ मोदी के विकसित भारत के स्वप्न को साकार करने में लगी है, उसी स्वप्न के साथ विकसित बलिया का भी सम्बन्ध बहुत ही मजबूती के साथ जुड़ा हुआ है। इस दौरान जहूराबाद के जहूराबाद नगर पंचायत, सिपाह, मुबारकपुर, गठियां, सम्मनपुर, शक्करपुर, मुसल्लहपुर, शिदऊत, महेशपुर, सीउरीडीह का दौरा कर जनसभा को संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *