
17 मई को बलिया आएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
बलिया। भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आगमन 17 मई को गांधी इंटर कॉलेज सिकंदरपुर के मैदान में दोपहर एक बजे हो रहा है। इसकी जानकारी भाजपा के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार सिंह उर्फ जुगनू ने दी। बताया कि 71 संसदीय क्षेत्र सलेमपुर से भाजपा प्रत्याशी रविंद्र कुशवाहा के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद तीन बजे देवरिया जिला के लिए रवाना होंगे।