दो किशोरिया गायब, चार युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

Spread the love

दो किशोरिया गायब, चार युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

बलिया। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के एक गांव से दो किशोरियों के गायब होने के मामले में पुलिस ने गायब किशोरी के घरवालों की तहरीर पर चार लोगों के विरूद्ध सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर है।
तहरीर में आरोप लगाया गया है कि मवरी व उनके भाई की पुत्रियां जो क्रमशः 15 व 16 वर्ष की हैं। उनको उनके पड़ोस में रहने वाले दो युवकों व उनके दो सहयोगियों द्वारा बहला फुसलाकर 12 मई को भगा ले गये है। मामले की जानकारी होने पर उनकी खोजबीन की गई।लेकिन वह नहीं मिली। जिसके बाद घरवालों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष अखिलेश चंद्र पांडे ने बताया कि मामले में अपहरण का मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई प्रचलित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *