बैटरी चुराता सीसीटीवी फुटेज में वर्दीधारी होमगार्ड कैद, वीडियो वायरल

Spread the love

बैटरी चुराता सीसीटीवी फुटेज में वर्दीधारी होमगार्ड कैद, वीडियो वायरल

बलिया। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में पुलिस की वर्दी में एक व्यक्ति द्वारा देर रात ट्रैक्टर की बैटरी खोल कर चुराने का मामला सीसीटीवी में कैद हो गया। बताया जा रहा है कि गांव निवासी जनार्दन वर्मा का ट्रैक्टर प्रतिदिन की तरह घर के समीप सड़क किनारे खड़ा था। जिसकी बैटरी मंगलवार सुबह गायब मिली। मामले में एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी गयी तो उसमें एक वर्दीधारी होमगार्ड बार बार ट्रैक्टर के पास आ रहा है और बैटरी के बक्से के पास पहुंच रहा है। कुछ देर बाद बैटरी हाथों में उठाकर वहां से निकल जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस वर्दी में ऐसी हरकत करना पुलिस पर सवालिया निशान खड़ा कर रहा है। थानाध्यक्ष अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि घटना की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *